रिषिकेष, मई 14 -- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट की डॉ. शैली व्यास को वर्ष 2026 में जन स्वास्थ्य एवं सामुदायिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। हिम्स जौलीग्रांट के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में कार्यरत डॉ. शैली व्यास को आईएपीएसएमकॉन-2026 के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिष्ठित इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन आईएपीएसएम फेलोशिप प्रदान की गई। यह सम्मान उन्हें डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ. अरविंद माथुर, आईएपीईएम अध्यक्ष डॉ. अशोक भारद्वाज तथा आईएपीएसएम सचिव डॉ. मनीष कुमार सिंह सहित जन स्वास्थ्य क्षेत्र के कई वरिष्ठ विशेषज्ञों की मौजूदगी में प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त आंध्र प्रदेश में आयोजित भारतीय जन स्वास्थ्य संघ (आईपीएचए) के राष्ट्रीय सम्...