रामपुर, सितम्बर 13 -- भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की एक पंचायत आज सुबह 11:00 बजे हिम्मतपुर गांव में आयोजित की जाएगी। पंचायत की अध्यक्षता प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी करेंगे। इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, कोषाध्यक्ष जाहिद अली सहित यूनियन के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल रहेंगे। पंचायत के दौरान हिम्मतपुर में रह रहे पीड़ित किसानों, मजदूरों की समस्याओं और आगामी आंदोलन की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...