हल्द्वानी, मार्च 1 -- हल्द्वानी। हिम्मतपुर तल्ला स्थित पूर्व राज्यमंत्री महेश शर्मा के आवास पर महिलाओं ने परंपरागत उत्साह के साथ होली मनाई। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा सहित तारा शर्मा, गीता शर्मा, गंगा, रिचा, नीमा, ललिता, दीपाली और अन्य महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने जल कैसे भरूं यमुना गहरी...., मत जाओ पिया परदेश...जैसी पारंपरिक होली गीतों के साथ रंगों की खेल और मिठास का आनंद लिया। पूर्व राज्यमंत्री ने महिलाओं को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.