गोपालगंज, जनवरी 30 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता भारत चीनी मिल सिधवलिया द्वारा शुक्रवार को सिधवलिया प्रखंड के हिम्मतपुर गांव में गोष्ठी आयोजित कर किसानों को उन्नत प्रभेद के गन्ने की खेती की जानकारी दी गयी। कार्यपालक अध्यक्ष विकास चंद्र त्यागी ने गन्ना किसानों को मिल प्रबंधन की ओर से मिलने वाली सुविधा गन्ना बीज,अनुदानित दर पर बोरिंग का पाइप, मोटर के बारे जानकारी दी। कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने किसानों को फसल सुरक्षा, गहरी जुताई, ट्रेंच विधि से बुवाई, मशीनीकरण से खेती, गन्ना बीज सुरक्षित, खूंटी प्रबंधन की जानकारी दी। गन्ना प्रबंधक पुनीत चौहान ने गन्ने की खेती में लागत से दोगुना अधिक कमायी का तरीका बताया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष वरुण सिंह व क्षेत्रीय गन्ना विकास अधिकारी पंकज सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...