रिषिकेष, मार्च 12 -- जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में आयोजित हिमोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 240 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। आदि कैलाश सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विवि के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, प्रति कुलपति डॉ. अशोक देवराड़ी, महानिदेशक डॉ. विजेंद्र चौहान और कुलचिव कमांडर वेंकेटेश्वर चल्ला (सेनि.) ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि स्वामी राम हिमालयन विवि में छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की जाती है। वहीं, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एचआईएमएस) को इंटर स्कूल स्पोर्ट्स में बेस्ट कॉलेज चुना गया, जिसकी ट्रॉफी डीन डॉ. ए शरीफ को दी गई। स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के छात्र कार्तिक को छात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.