रुडकी, सितम्बर 8 -- भगवानपुर, संवाददाता। बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर में मंगलवार को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शिक्षक-शिक्षिकाओं और 550 छात्र-छात्राओं ने हिमालय संरक्षण की शपथ ली। प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने छात्र-छात्राओं को हिमालय के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमालय जलवायु परिवर्तन और मानवजनित गतिविधियों के कारण विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। इसके संरक्षण के लिए सभी को आगे आकर अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि हमें विकास और विनाश के बीच का अंतर समझना होगा।विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बेहद जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...