बोकारो, सितम्बर 16 -- बोकारो प्रतिनिधि। अभियंता दिवस के अवसर पर थर्मो वीर इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद भारत सरकार के आजीवन सदस्य व पर्यावरणविद् शशि भूषण विश्वकर्मा ने महान अभियंता सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अभियंताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज हिमालय गंभीर पर्यावरणीय संकट से गुजर रहा है। इसे पृथ्वी का तीसरा ध्रुव तथा एशिया की प्रमुख नदियों का उद्गम स्थल माना जाता है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं और बर्फबारी में कमी आई है। इससे ग्लेशियर झीलों का निर्माण होने और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- हर साल 40 करोड़ पर्यटक पहुंचे भारतीय हिमालयी क्षेत्रों में, अनियंत्रित पर्यटन से मुश्किल में हिमालय उन्...