देहरादून, सितम्बर 7 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता हिमालय परिषद में मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों के विस्तार के लिए एक करोड़ रुपये देने दिए जाएंगे। साथ ही हिमालय के संरक्षण और संवर्धन में अहम भूमिका निभाने वालों को हर साल हिमालय विभूति सम्मान से नवाजा जाएगा। ये घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भंडारी तकनीकी विवि में आयोजित हिमालयो नाम नगाधिराज कार्यक्रम के दौरान की।

मुख्यमंत्री का उद्घाटन भाषण मुख्यमंत्री ने कहा कि सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और हिमालयी क्षेत्रों के लिए समर्पित विशिष्ट व्यक्तित्वों को इस सम्मान के लिए चुना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय केवल पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पहचान, संस्कृति और अस्तित्व का आधार है। आदि काल...