नैनीताल, सितम्बर 9 -- नैनीताल, संवाददाता। भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के मौके पर गुरुवार से डीएसबी परिसर के हिमालय संग्रहालय में छायाचित्रों और पत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जो 30 सितंबर तक चलेगी।प्रदर्शनी में पंडित पंत के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़े महत्वपूर्ण छायाचित्रों एवं पत्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके माध्यम से पं. पंत के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के विभिन्न पहलुओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय घिल्डियाल और हिमालय संग्रहालय की प्रभारी प्रो. सावित्री कैड़ा जन्तवाल ने परिसर के प्राध्यापकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों के साथ आमजन से भी प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- Almora News: जयंती को लेकर एसडीएम न...