नई दिल्ली, अगस्त 29 -- ओमप्रकाश सती, देहरादून नेपाल में आई भीषण जल त्रासदी में मरने वालों की संख्या 626 हो गई है। 2500 के करीब लोग अब भी लापता हैं। इस बीच वैज्ञानिकों ने बाढ़ और जल संकट जैसी घटनाओं से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खोज की है। अब हिमालय में होने वाली बर्फबारी का पहले से कहीं अधिक सटीक अंदाजा लगाया जा सकेगा। इसका सीधा फायदा हिमालय से सटे इलाकों को होगा। इससे जल सुरक्षा, सिंचाई, जलविद्युत प्रोजेक्ट और बाढ़-जल संकट से जुड़े पूर्वानुमान से होगा। वैज्ञानिकों ने ऐसा नया तरीका खोजा है, जिससे हिमालय में बर्फबारी का 90 से 100% तक सटीक आकलन संभव हो सकता है। दरअसल, अभी हिमालय में बर्फबारी मापने के लिए पारंपरिक स्नो गेज और वर्षामापी (रेन गेज) का इस्तेमाल हो रहा है। लेकिन, ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवाओं के कारण बड़ी मात्रा में बर्फ इन उपकरणों तक...