हिमालय बचाने को 150 छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प
रुडकी, सितम्बर 5 -- कलियर, संवाददाता। शिव बाबा इंटर कॉलेज माजरी गुम्मावाला में हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत करीब 150 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान छात्रों को हिमालय के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी और प्रबंधक रितेश देवी ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्रों से इस अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। कहा कि हिमालय केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा का प्रहरी भी है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: नालंदा स्कूल में विद्यार्थियों ने ली हिमालय शपथ यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ से समाचारों की वरीयता सूची यह भी पढ़ें- मानस स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने ली शपथ
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.