पिथौरागढ़, अगस्त 30 -- राकेश तिवारी, धारचूला। हिमालय संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्व सैनिकों और सेवारत अधिकारियों ने अनूठी पहल शुरू की है। हिमवीर-हिमालय के लिए दौड़ अभियान के तहत थल सेना, नौसेना और वायु सेना से जुड़े नौ धावक करीब गुंजी से 500 किलोमीटर की दूरी तय कर हिमालय संरक्षण का संदेश बरेली तक पहुंचाएंगे। रविवार को धावक धारचूला से चर्मा के लिए रवाना हुए। आज सोमवार को चर्मा से पिथौरागढ़ के लिए दौड़ शुरू होगी। करीब 10 दिनों तक चलने वाले इस अभियान का समापन बरेली में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...