विकासनगर, सितम्बर 3 -- आपके अपने प्रिय समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान' के हिमालय बचाओ अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को पछुवादून में छात्रों और शिक्षकों ने हिमालय बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़, होशियार सिंह,बुद्धूमल बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर और राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला में छात्रों और शिक्षकों ने हिमालय प्रतिज्ञा लेने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण, पॉलीथिन मुक्त स्वच्छ समाज की संकल्पना को साकार करने की शपथ ली। इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़ में प्रधानाचार्य अनिल कुमार बोहरा ने करीब 900 छात्र छात्राओं को हिमाचल बचाओ की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को हिमालय के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। कहा कि हिमालय को बचाने के लिए पर्यावरण का संरक्षण बेहद जरूरी है। विकास के नाम पर गांवों को उजाड़ा जा रहा है।...