हरिद्वार, सितम्बर 8 -- हिमालय बचाओ अभियान के तहत धर्मशाला प्रबंधक सेवा समिति के महंत भीमसेन ने सभी सदस्यों और कर्मचारियों को हिमालय संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हिमालय न केवल भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान है, बल्कि देश के पर्यावरण संतुलन का प्रमुख आधार भी है। हिमालय को बचाना हम सभी का नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है। कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष सानू शर्मा ने कहा कि अगर हमने अभी हिमालय को नहीं संभाला, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे। जलवायु परिवर्तन, ग्लेशियरों का पिघलना और प्राकृतिक आपदाएं इसका स्पष्ट संकेत हैं। हमें स्थानीय स्तर पर भी पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र और स्वच्छता अभियान जैसे कदम उठाने होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...