नई दिल्ली, अगस्त 13 -- एथर ने कन्फर्म किया है कि उसका नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोनार्क (Konarc) इस महीने 29 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। कंपनी इसे सालाना कम्युनिटी डे पर पेश करेगी। कोनार्क पूरी तरह से नए EL प्लेटफॉर्म पर बना है, जो कम्फर्ट, प्रैक्टिकैलिटी और अफॉर्डेबल होने पर फोकस करता है। लॉन्च से पहले, कोनार्क को हाल ही में हिमालय में ज्यादा ऊंचाई और ठंडे मौसम में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इन लेटेस्ट स्पाई शॉट्स में कोनार्क को 450 और रिज्टा जैसे दूसरे एथर स्कूटरों के साथ एक काफिले में चलते हुए देखा जा सकता है। एथर ने बताया है कि कोनार्क की ठंडे मौसम में 60 दिनों तक कड़ी टेस्टिंग की गई है। इस दौरान, स्कूटर को -4 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस के कम तापमान में टेस्ट किया गया। ये कड़े टेस्ट ठंडे मौसम में पीक परफॉर्मेंस और बैटरी की ...