मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर में हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शुक्रवार को भी जिले में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ी, जिससे लोग दिन भर ठिठुरते रहे। अगर आप सोच रहे हैं कि यह ठंड कब कम होगी, तो मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार तक अभी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। पूसा स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले मंगलवार तक का जो अनुमान जारी किया है, उसके मुताबिक रविवार तक तो आपको सर्द हवाओं का सामना करना पड़ेगा, लेकिन सोमवार से मौसम में सुधार होने की पूरी उम्मीद है। यानी सोमवार को अच्छी धूप खिलने के आसार हैं और लोगों को इस गलन वाली सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है। सोमवार से मिलेगी राहत मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम में बदलाव हो रहा है, जिससे अभी चल रही तेज पछुआ हवा की रफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.