देहरादून, सितम्बर 23 -- देहरादून। हिमालयी क्षेत्र के छोटे ग्लेशियरों पर जलवायु परिवर्तन का सीधा असर दिखाई देने लगा है। लद्दाख के जांस्कर क्षेत्र में अध्ययन के लिए पहुंचे वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने द्रांग-द्रुंग ग्लेशियर में तेजी से हो रहे बदलाव देखकर ये अनुमान लगाया है। वैज्ञानिक दल ने पाया है कि लद्दाख के जांस्कर क्षेत्र में एक नई झील बन चुकी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जिस तरह बर्फ पिघलने की रफ्तार बढ़ रही है और हिमपात कम हो रहा है, उससे एक से तीन किलोमीटर तक लंबे छोटे ग्लेशियर अगले दस साल में पूरी तरह खत्म हो सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार द्रांग-द्रुंग ग्लेशियर के सामने एक बड़ी झील बन गई है। वर्ष 2015 में जब वैज्ञानिक दल यहां पहुंचा था, तब इस स्थान पर झील नहीं थी और ग्लेशियर काफी नीचे तक फैला हुआ था। करीब एक दश...