पौड़ी, दिसम्बर 10 -- जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के सहयोग से बीजीआर कैंपस के वनस्पति विभाग में बुधवार को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्वतीय पारस्थितिकी, जैव विविधता, ग्लेशियरों की बदलती स्थिति और उनके वैज्ञानिक प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में जल संसाधन प्रबंधन, पर्वतीय वन संरक्षण, ग्लेशियर निगरानी, जोखिम आकलन और समुदाय आधारित संरक्षण रणनीतियों पर कई सत्र आयोजित किए गए। छात्रों और शोधार्थियों ने पोस्टर प्रस्तुति, संवाद सत्र और फील्ड गतिविधियों में भाग लिया। निदेशक प्रो.यूसी गैरोला ने कहा कि जैव विविधता संरक्षण और पर्वतीय पारस्थितिकी को सुरक्षित रखने में युवा पीढ़ी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डा. विक्रम नेगी ने पर्वतों के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला। ...