हिमालयन सिनेमा कॉन्क्लेव में हिमालयी सिनेमा के सरोकारों पर चर्चा
देहरादून, जून 1 -- देहरादून। हिमालयी सिनेमा और रचनात्मक उद्योग के विकास के लिए मालसी स्थित एक होटल में हिमालयन सिनेमा कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें हिमालयी क्षेत्र के 100 से अधिक फिल्मकार, निवेशक, उद्यमी, कलाकारों ने हिस्सा लिया। कॉन्क्लेव में हिमालयी सिनेमा के भविष्य, उसकी संभावना और एक संगठित उद्योग के रुप में विाकस पर चर्चा की गई। ओटीटी प्लेटफार्म हिमफ्लिक्स द्वारा आयोजित कॉन्क्लेव में हिमालयन रिसोर्स एन्हांसमेंट सोसाइटी, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद ने सहयोग दिया। अभिनेता प्रियांशु पैन्यूली ने वर्चुअल रुप से जुड़कर प्रतिभागियों से संवाद किया। मौके पर नीरज बावरी, जया शर्मा, आशीष रावत, ममता पांगती, राहुल रावत मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.