हिमालयन रोड किताब मेला में उमड़ी साहित्य प्रेमियों की भीड़
अररिया, जून 1 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विराटनगर के हिमालयन रोड में हिमालयन रोड किताब मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों, पाठकों, कवियों एवं कला-संस्कृति से जुड़े लोगों ने भाग लिया। पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकाशनों और लेखकों की पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई, जहां आगंतुकों ने अपनी पसंद की पुस्तकों का अवलोकन कर खरीदारी की। मेले के अंतर्गत आयोजित विमर्श कार्यक्रम में विराटनगर का साहित्यिक इतिहास : विगत और वर्तमान तथा नेपाली वाङ्मय और विराटनगर विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम में नितु सेन, कर्ण संजय, खेम नेपाली, निर्मला कोइराला, धीरज राई, दिनेश श्रेष्ठ, मनु मञ्जील एवं सगुना साह सहित कई साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- अररिया : हिमालयन रोड किताब मेला में उमड़ी साहित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.