नई दिल्ली, अगस्त 9 -- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने जिला न्यायपालिका में विभिन्न ग्रुप-C और ग्रुप-D पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 388 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि कुछ पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में क्लर्क, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर, चपरासी, अर्दली, चौकीदार और सफाई कर्मचारी समेत कई पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों पर नियुक्ति नियमित, कॉन्ट्रैक्ट और डेली वेज के आधार पर की जाएगी।हिमाचल हाई कोर्ट भर्ती 2026: वैकेंसी डिटेल इस भर...