शिमला, अक्टूबर 3 -- हिमाचल प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून विदा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ने शनिवार को पूरे प्रदेश से विदाई ली जबकि इसकी सामान्य विदाई की तारीख 25 सितंबर है। इस तरह इस साल मॉनसून सामान्य समय से 8 दिन देर से विदा हुआ। मॉनसून ने हिमाचल में 30 जून को प्रवेश किया था और एक जुलाई तक पूरे प्रदेश में फैल गया था। हालांकि इस बार मॉनसून की सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई है। पूरे मानसून सीजन में बारिश से जुड़े हादसों में 380 लोगों की मौत हुई।हिमाचल में दो दिन मौसम रहेगा खराब इस बीच मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 5 अक्टूबर से मौसम के करवट लेने की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 अक्टूबर को मौसम ज्यादा ही खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इन दोनों ही दिन हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और ते...