हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान
शिमला, अगस्त 10 -- शिमला की सड़कों पर सोमवार को किसान और मजदूर संगठनों ने अपनी ताकत दिखाई। 'खेती बचाओ, उद्योग बचाओ, भारत बचाओ' के नारे के साथ सीटू और हिमाचल किसान सभा के आह्वान पर जेल भरो आंदोलन किया गया। शिमला में सैकड़ों लोग गिरफ्तारी देने के लिए रिपोर्टिंग रूम पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन और नारेबाजी हुई, लेकिन जिला प्रशासन ने किसी प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार नहीं किया। आयोजकों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में शिमला के अलावा रामपुर, नाहन सहित करीब 25 जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन हुए, जिनमें हजारों लोग शामिल हुए।तीन रैलियां निकलीं, रिपोर्टिंग रूम पर सभा शिमला में आंदोलनकारियों ने जैन धर्मशाला, रिज मैदान और इवनिंग कॉलेज से तीन रैलियां निकालीं। तीनों रैलियां रिपोर्टिंग रूम पहुंचकर जनसभा में बदल गईं। यहां केंद्र सरकार की नीतियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.