नई दिल्ली, मार्च 24 -- भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर लगाए गए पांच रुपये का शेष को वापस लेने की मांग की है। मंगलवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का खटाखट मॉडल अब खटारा मॉडल बन गया है। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमत पर प्रति लीटर पांच रुपये की बढ़ोतरी से आम आदमी पर सीधा असर पड़ेगा और इससे जनता की जेब पर सालाना 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले ही दो बार में 10 रुपए से अधिक वैट बढ़ाया गया था और अब पांच रुपये का सेस जोड़कर कुल 15 रुपये का अतिरक्ति भार जनता पर डाला गया है। ठाकुर ने इसे जनविरोधी फैसला बताते हुए कांग्रेस सरकार की नीतियों क...