वार्ता, मार्च 21 -- हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेयरी गतिविधियों को मजबूत करने के कई उपाय अपनाने की घोषणा करते हुए दूध खरीद की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने ए2 दूध के उत्पादन के लिए विशेष प्रोत्साहन देने की घोषणा भी की है। राज्य सरकार ने किसानों को फायदा पहुँचाने के उद्देश्य से लिए गए एक अहम फैसले में, गाय के दूध की खरीद कीमत 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 51 रुपये से 61 रुपये प्रति लीटर कर दी है। इसी तरह, भैंस के दूध की कीमतें भी 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 61 रुपये से 70 रुपये प्रति लीटर कर दी गई हैं। इस कदम का मकसद किसानों को बेहतर मुनाफ़ा दिलाना और बिचौलियों के शोषण को कम करना है।5 साल में दूध का उत्पादन कितना बढ़ा? मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, ने शनिवार को राज्य विधानसभा में कहा कि राज्य में लगभग दो लाख लोग डेयरी से जुड़े हैं और पि...