शिमला, अप्रैल 2 -- Himachal Pradesh weather: हिमाचल प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य में 8 अप्रैल तक बादल छाए रहने, कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। विभाग ने इस अवधि के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। खासतौर पर 3 और 4 अप्रैल को लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के अन्य 10 जिलों में आंधी चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन दो दिनों के लिए कई क्षेत्रों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को भ...