शिमला, अप्रैल 29 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर बदले हुए हैं। लगातार दूसरे दिन बादलों की सक्रियता ने जहां ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई, वहीं मध्य और निचले इलाकों में झमाझम बारिश ने अप्रैल के अंत में ठंड का अहसास लौटा दिया है। भीषण गर्मी से जूझ रहे मैदानी क्षेत्रों को राहत मिली है, लेकिन बदलते मौसम ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। शिमला व हमीरपुर सहित कई हिस्सों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में आज ओलावृष्टि, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, सोलन और सिरमौर के लिए येलो अलर्ट जारी किया जिस है। बीती रात कुछ क्षेत्रों में बिजली कड़कने की घटनाएं हुईं, हालांकि किसी नु...