शिमला, अप्रैल 27 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने तीखा रुख अपनाया हुआ है और आज राज्य के पांच जिलों ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार निचले और मैदानी इलाकों में गर्मी अपने चरम पर है, जबकि राहत की उम्मीद कल से जताई जा रही है। 28 और 29 अप्रैल को आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है।कहां कितना तापमान प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऊना और पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन के लिए काफी अधिक माना जा रहा है। वहीं शिमला, धर्मशाला, कांगड़ा, बिलासपुर और देहरा गोपीपुर जैसे क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। यही वजह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.