हिमाचल में 4 दिन बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, मानसून पर क्या अपडेट
नई दिल्ली, जून 21 -- हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मानसून की दस्तक का इंतजार लंबा होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 22 से 25 जून के बीच गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने में अभी कुछ और दिन लग सकते हैं। सामान्य तौर पर हिमाचल में मानसून 25 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी बनी हुई है। पिछले वर्ष मानसून ने 20 जून को ही प्रदेश में दस्तक दे दी थी। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा अरब सागर और पूर्वी भारत के हिस्सों से गुजर रही है। इसके अगले दो दिनों में महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। हालांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.