शिमला, जून 25 -- हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब ज्यादा दूर नहीं दिखाई दे रही है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा आकलन के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मानसून के उत्तराखंड तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। माना जा रहा है कि 30 जून तक मॉनसून हिमाचल प्रदेश में भी प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग ने इस दौरान बारिश की गतिविधियों में तेजी का अनुमान जताते हुए 30 जून और 1 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।इन वेदर सिस्टम के कारण बारिश मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके अलावा मध्य पाकिस्तान और उत्तर राजस्थान के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है। वहीं राजस्थान से बिहार तक एक मौसमी द्रोणिका (ट्रफ) भी बनी हुई है। इसके प...