हिमाचल में 3 दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जून में ठंडा मौसम
शिमला, जून 1 -- Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 3, 4 और 5 जून को प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश और बादल छाए रहने से प्रदेश में गर्मी का असर काफी कम हो गया है। राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली समेत पहाड़ी क्षेत्रों में जून के पहले सप्ताह में ही मौसम ठंडा बना हुआ है, जबकि मैदानी इलाकों में भी सामान्य तौर पर पड़ने वाली जून की तपिश महसूस नहीं हो रही है। सोमवार को भी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बारिश हुई, जबकि कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। ओले गिरने से सेब और अन्य गुठलीदार फलों की फसलों को नुकसान पहुंचा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.