शिमला, सितम्बर 25 -- पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और नई प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) वापस लेने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की हिमाचल प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हड़ताल की जानकारी दी। यूएफबीयू हिमाचल के संयोजक नरेंद्र शर्मा ने कहा कि हड़ताल में हिमाचल के सात बैंक कर्मचारी संगठन भी शामिल होंगे। हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। शिमला में बैंक कर्मचारी और अधिकारी तीनों दिन उपायुक्त कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण धरना देंगे। नरेंद्र शर्मा ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांग है। उनके अनुसार रिजर्व ब...