हिमाचल में 28 से फिर सक्रिय होगा मॉनसून, 4 दिन बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
शिमला, जुलाई 26 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून 28 जुलाई से एक बार फिर जोर पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28, 29, 30 और 31 जुलाई के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल 27 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट है। इसके बाद 28 से 31 जुलाई तक कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर चलने का अनुमान है। 01 अगस्त को भी प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। शनिवार सुबह शिमला सहित प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे और सुबह से ही बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा नहीं करने, नदी, नालों, खड्डों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.