शिमला, मई 30 -- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों ने वेतन और लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी है। चालक-परिचालक यूनियन ने साफ कहा है कि यदि कर्मचारियों को पहली जून को वेतन नहीं मिला तो दो जून से पूरे प्रदेश में एचआरटीसी बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। शनिवार को शिमला में यूनियन और निगम प्रबंधन के बीच विभिन्न मांगों को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने की। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बार-बार अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि वेतन नहीं तो काम नहीं। उनका कहना था कि यूनियन ने 13 मई को ही सरकार और निगम प्रबंधन को नोटिस देकर अपनी मांगों और संभ...