हिमाचल में 14 नवंबर तक खराब रहेगा मौसम, 12-13 के लिए येलो अलर्ट; ऊंचाई वाले इलाकों में गिरेगी बर्फ
शिमला, नवम्बर 8 -- हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है, वहीं लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंब के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरेगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 9 से 14 नवंबर तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। इसके साथ ही ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 12 और 13 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अंधड़ चलने और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को खराब मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में तापमान के लुढ़कने की सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.