शिमला, जून 7 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। हालांकि 11 और 12 जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं तथा आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।अगले 3 दिन कैसा रहेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना हुआ है। मैदानी इलाकों में सुबह से तेज धूप खिली हुई है, जिससे गर्मी का एहसास बढ़ गया है। राजधानी शिमला समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी धूप निकली हुई है और मौसम सामान्य से कुछ अधिक गर्म महसूस किया ज...