शिमला, अगस्त 26 -- हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के तहत आने वाले सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) की छह किश्तें लंबित हैं। इन छह किश्तों की कुल दर 15 प्रतिशत है। इनमें सबसे पुरानी किश्त एक जुलाई 2023 से लंबित है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यह भी पढ़ें- 300 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं को 1500 रुपये; सुक्खू सरकार नई स्कीम करेगी लॉन्च ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्बाल के सवाल के लिखित जवाब में दी। मुख्यमंत्री के अनुसार एक जुलाई 2023 से महंगाई भत्ते की एक प्रतिशत किश्त लंबित है। इसके बाद एक जनवरी 2024 से चार प्रतिशत, एक जुलाई 2024 से तीन प्रतिशत, एक जनवरी 2025 से दो प्रतिशत, एक जुलाई 2025 से तीन प्रतिशत और एक जनवरी 2026 से दो प्रतिशत महंगाई भत्ता लंबित है। इन...