शिमला, फरवरी 20 -- हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रहे सूखे के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 23 फरवरी को राज्य के पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी और कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। हालांकि विभाग ने किसी भी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया है। इससे पहले और बाद के दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार सक्रिय हो रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर प्रदेश में केवल एक दिन के लिए दिखाई देगा। इसके प्रभाव से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- हिमाचल में प्रवेश करना हुआ महंगा, सुक्खू सरकार ने एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी कियातीन दिन मौसम स...