शिमला, अप्रैल 30 -- हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के अंतिम दिनों में मौसम के कड़े तेवर बने हुए हैं। राजधानी शिमला में गर्मियों के बीच ही मानसून जैसे हालात देखने को मिले। गुरुवार दोपहर से शुरू हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने शहर की रफ्तार थाम दी। शाम तक लगातार बारिश होती रही, जिससे सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को दफ्तरों व विद्यार्थियों को स्कूलों से घर लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिमला में इस सीजन की यह पहली इतनी तेज बारिश रही, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। रिज मैदान और माल रोड पर घूमने निकले सैलानी अचानक बदले मौसम से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के बीच हुई बारिश के कारण बाजारों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रौनक गायब हो गई।सेब बागवानों की चिंता बढ़ी ऊपरी शिमला के कई इलाकों में ओलावृष...