शिमला, मार्च 27 -- हिमाचल प्रदेश में मार्च के अंतिम दिनों में मौसम के तेवर बदल रहे हैं। मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 मार्च को प्रदेश में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। इन तीन दिनों के दौरान कई स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। विभाग के अनुसार इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। शुक्रवार सुबह से ही राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट महसूस की गई और ठंड का असर फिर बढ़ गया। ऊंचाई वाले इलाकों में बीती रात हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। लाहौल-स्पीति के केलांग क्षेत्र में ट्रेस (हल्की) बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने आज भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.