शिमला, अगस्त 31 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने आज से अगले चार दिन तक लगातार अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। सोमवार को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सोमवार सुबह तक भूस्खलन से प्रदेश में 98 सड़कें बंद थीं। इसके साथ 107 बिजली ट्रांसफार्मर और 37 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार चार दिन तक बारिश का दौर जारी रह सकता है और 6 सितंबर तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना नहीं है। यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश हो सकती है। 1 सितंबर को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंड...