शिमला, जून 30 -- हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने आखिरकार दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से पुष्टि की कि मॉनसून प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंच चुका है और अगले 2 से 3 दिनों के दौरान शेष क्षेत्रों में भी इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इस वर्ष मॉनसून सामान्य तिथि 25 जून की तुलना में करीब पांच दिन की देरी से हिमाचल पहुंचा है। पिछले वर्ष मॉनसून ने 20 जून को प्रदेश में प्रवेश कर लिया था। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून को मॉनसून ने पूरे किन्नौर जिले, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अधिकांश हिस्सों, शिमला और मंडी जिलों के कई क्षेत्रों तथा सिरमौर और कांगड़ा जिलों के कुछ भागों को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून की उत्तरी सीमा मंडी क्षेत्र तक पहुंच गई है। अब इसके तेजी से आगे बढ़ने की संभाव...