शिमला, जुलाई 18 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने इस सीजन का पहला रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 20-21 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन दो दिनों के दौरान प्रदेश के बाकी सभी जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, यह इस मॉनसून सीजन में पहली बार है, जब हिमाचल के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।19 जुलाई को इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मॉनसूनी प्रणाली के प्रभाव से अगले कई दिनों तक हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।मौसम विभाग ने 19 जुलाई को कांगड़ा, मंडी और शिमला जिलों में जोरदार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बा...