शिमला, अगस्त 7 -- हिमाचल प्रदेश में इस साल भी मॉनसून का जबर्दस्त कहर देखा जा रहा है। 30 जून को प्रदेश में दस्तक देने वाले मॉनसून के पहले 38 दिनों में भारी बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं ने व्यापक नुकसान पहुंचाया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की 30 जून से 6 अगस्त तक की रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में वर्षा जनित हादसों में 142 लोगों की मौत हुई है, 224 लोग घायल हुए हैं और दो लोग अब भी लापता हैं। प्रदेश में चल और अचल संपत्ति को अब तक 797 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 293 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें 22 पक्के और 39 कच्चे घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं, जबकि 90 पक्के और 142 कच्चे घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 11 दुकानें और 183 पशुशालाएं भी पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। सबसे अधिक असर कांगड़ा जिले में देखा गय...