हिमाचल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, शिमला का मौसम कैसा
शिमला, जुलाई 29 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताते हुए कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस बीच बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में नेशनल हाईवे-5 कुछ समय के लिए बाधित रहा।शिमला का मौसम कैसा मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश कांगड़ा जिले के पालमपुर में 112 मिलीमीटर दर्ज की गई। कांगड़ा में 105 मिलीमीटर, धर्मशाला में 82, रामपुर में 45, गूलेर में 42 व जोत में 41 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी शिमला में पिछले दिन से बारिश का दौर कम रहा है। आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.