शिमला, सितम्बर 2 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक व्यापक बारिश हुई। कई जगह नदी-नाले उफान पर हैं और भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बुधवार सुबह तक प्रदेश में 150 सड़कें अवरुद्ध, 374 बिजली ट्रांसफार्मर बंद और 40 पेयजल योजनाएं प्रभावित थीं। मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 78 सड़कें बंद हैं। बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 186.6 मिलीमीटर बारिश बिलासपुर के नैना देवी में दर्ज की गई। बिलासपुर के ही मलरौन में 140.0 मिलीमीटर, सोलन के कसौली में 102.0 मिलीमीटर, बिलासपुर के घाघस में 99.0 मिलीमीटर, कांगड़ा के नगरोटा सूरियां में 98.2 मिलीमीटर, बिलासपुर के ब्रह्माणी में 90.4 मिलीमीटर, मंडी के सलापड में 81.2 मिलीमीटर और बिलासपुर के काहू...