शिमला, सितम्बर 9 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के आंकड़ों के अनुसार जून से 09 सितंबर तक राज्य में मानसूनी बारिश सामान्य से कम रही है। प्रदेश में मानसून ने 30 जून को दस्तक दी थी और सितंबर के अंत तक इसके सक्रिय रहने की संभावना रहती है।8 जिलों में सामान्य से ज्याद बारिश जिलावार आंकड़ों के अनुसार लाहौल-स्पीति में सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश हुई है। चंबा में बारिश सामान्य से 64 फीसदी कम रही। ऊना में सामान्य से 31 फीसदी और कुल्लू में 22 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। दूसरी ओर सिरमौर में मानसून सबसे अधिक मेहरबान रहा है। यहां सामान्य से 68 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। किन्नौर में सामान्य से 73 फीसदी अधिक बारिश हुई है। हमीरपुर में बारिश ...