हिमाचल में भूस्खलन से 93 सड़कें ब्लॉक, 12 सितंबर तक बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के साथ भूस्खलन की घटनाओं से राज्य में 78 सड़कें ब्लॉक हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रविवार शाम तक 12 बिजली ट्रांसफार्मर और आठ पेयजल योजनाएं भी प्रभावित थीं। शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने 12 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि इस अवधि में भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सात से 10 सितंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 11 और 12 सितंबर को भी मौसम के आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इन सभी दिनों में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। नाहन में सबसे अधिक 53.6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.