लाहौल-स्पीति, जुलाई 24 -- हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल स्पीति में शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। यह हादसा उदयपुर थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक टाटा सूमो वाहन BRO (सीमा सड़क संगठन) की मुख्य सड़क पर कढ़ूनाला-राहौली के पास पहाड़ी से अचानक गिरी भारी चट्टान की चपेट में आ गया। जिसके चलते वाहन में सवार 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी धंसने की वजह से चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। जो टाटा सूमो वाहन (HP-01M-2210) इस हादसे की चपेट में आया वह कुल्लू से पांगी जा रहा था और उसका इस्तेमाल एक टैक्सी के रूप में हो रहा था। वाहन में चालक सहित कुल 15 लोग सवार थे। वाहन को बीर सिंह चला रहे थे। इसी दौरान कढ़ूनाला क्...