शिमला, अगस्त 23 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून फिर सक्रिय है। शनिवार रात और रविवार सुबह कई हिस्सों में हुई भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और भूस्खलन से यातायात प्रभावित हुआ है। मंडी में पिछले आठ घंटे से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। हमीरपुर, कुल्लू, चंबा और शिमला में भी बारिश हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रविवार सुबह तक प्रदेश में भूस्खलन के कारण 149 सड़कें अवरुद्ध थीं। सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में है, जहां 86 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 31, शिमला में 10 तथा चंबा और कांगड़ा में आठ-आठ सड़कें अवरुद्ध हैं। मंडी-कुल्लू मार्ग पर कटौला-कामांद सड़क कांधी के पास भूस्खलन के कारण बंद है। मंडी-पठानकोट मार्ग पर उरला के पास सुरक्षा दीवार गिरने से यातायात एक तरफ से चलाया जा रहा है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सात मील, जलेगी...